Sunday, March 22, 2026
HomeखेलKanpur : फाइनल में भिड़ेंगे विमन्यु-नितिन, युगल में भी खिताबी टक्कर तय

Kanpur : फाइनल में भिड़ेंगे विमन्यु-नितिन, युगल में भी खिताबी टक्कर तय

Kanpur।  टीएसएच सिग्नेचर लॉन टेनिस डे प्रतियोगिता 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमन्यु अग्रवाल और नितिन जश्नानी ने फाइनल में जगह बना ली है।
#kanpur
पहले सेमीफाइनल में विमन्यु ने अभिनव भाटिया को 4-2 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में नितिन जश्नानी ने नितेश कुमार सिंह को 4-0 से एकतरफा मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब फाइनल में रोमांचक भिड़ंत तय मानी जा रही है।पुरुष युगल वर्ग में भी मुकाबले आकर्षक रहे।
#kanpur
विशाल खन्ना और गौतम खेमका की जोड़ी ने डॉ. डी.के. जयपुरिया-अजय गुप्ता को 4-0 से हराया। वहीं ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने नितीश कुमार सिंह-त्रिनभ चोपड़ा को 4-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
इसके अलावा 45 प्लस वर्ग में डॉ. जयपुरिया-अजय गुप्ता और विशाल-गौतम की जोड़ी फाइनल में पहुंची है। अंडर-14 वर्ग में अनाया सेन और हरजस कालसी के बीच खिताबी मुकाबला होगा।इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएचपीएल के एमडी पीयूष अग्रवाल ने किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...