Kanpur कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के मुकाबले के पहले मैच में रेडविंग्स ने एएमसी अवेंजर्स को तीन विकेट से मात दी। दूसरे मुकाबले में होम फर्निश टीम ने वी राइजिंग को आठ विकेट से पराजित किया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में एएमसी अवेंजर्स ने 21.5 ओवर में 153 रन बनाए। टीम की ओर से कुलदीप व उमाशंकर ने 26-26 रन, अनिकेत ने 23 और डॉ. अभिषेक ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वेद तिवारी ने चार, यश पांडे ने तीन व अंकुल तिवारी ने एक को आउट किया। जवाब में रेडविंग्स ने 21.2 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में मो. फरहान ने 36 रन, शिवम शर्मा ने 27 रन, मोहिब अंसारी ने 21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कुलदीप ने चार, डॉ. अभिषेक ने दो और डॉ. मानस शुक्ला ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच वेद तिवारी को चुना गया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में वी राइजिंग की पूरी टीम 20.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई।
टीम की ओर से टीकम सिंह ने 24 रन व आसिफ ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. शाकिब ने चार, मो. तल्हा और अमन ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में होम होम फर्निश टीम ने 6 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में मो. आकिब ने नाबाद 59 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनवर अली ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आकिब को चुना गया।


