मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूपी महिला कुश्ती टीम ने 125 अंकों के साथ जीता कांस्य सम्मान
खेल

Kanpur : यूपी महिला कुश्ती टीम ने 125 अंकों के साथ जीता कांस्य सम्मान

Akash Chaudharyअपडेट: April 11, 2026

Kanpur । छत्तीसगढ़ के भिलाई में अंडर-20 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कुल 125 अंक जुटाकर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में यूपी की बालिका पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।

पदक विजेताओं का विवरण::: 76किग्रा. वर्ग में इतिशा ने स्वर्ण पदक जीता, 68 किग्रा. वर्ग में भूमि ने रजत पदक जीता। जबकि 53किग्रा. वर्ग में प्रिया चौहान, 55 किग्रा वर्ग में गामिनी, 59 किग्रा. वर्ग में स्वाती, 72 किग्रा. वर्ग में पायल ने कांस्य पदक जीते। इसमें टीम की शहर के राम सजन यादव रहे।

इस शानदार उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बब्लू भइया), कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, महासचिव सुरेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव चन्द्र विजय सिंह, चतर सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।