Thursday, May 28, 2026
HomeखेलKanpur : जिला रैंकिंग टेबल टेनिस में सृजन का जलवा, अंडर-17 में...

Kanpur : जिला रैंकिंग टेबल टेनिस में सृजन का जलवा, अंडर-17 में दो जीत

अंडर-19 में आशुतोष और दक्ष चमके, रविवार को सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबले

Kanpur।  कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को अंडर-15, 17 और 19 के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-17 आयु वर्ग में सृजन महाजन ने दो मुकाबले जीते।

दूसरे दिन के परिणाम::अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य राज सिंह ने आदित्य प्रकाश को 11-5, 11-3 से हराया, जबकि आशुतोष गुप्ता ने आदित्य राज सिंह को 12-10, 11-6 से मात दी, तो वीर रावत ने अरनव जैन को 11-2, 11-2 से हराया। दक्ष खंडेलवाल ने वीर रावत को 9-11, 11-1, 11-7 से पराजित किया। अपराजीत सिंह ने भी अरनव जैन को 11-2, 11-7 से हराकर जीत दर्ज की।

अंडर-17 बालक वर्ग में अरनव शांडिल्य ने कृष्ण सिंह को 11-3, 12-10 से हराया। आशुतोष गुप्ता ने अरनव शांडिल्य को 11-2, 11-2 से पराजित किया। वीर रावत ने अंश यादव को 11-3, 11-3 से हराया। सृजन महाजन ने अंश यादव को 11-3, 11-5 से मात दी। तो सृजन महाजन ने वीर रावत को 11-2, 9-11, 11-6 से मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-15 बालक वर्ग में विहान ने अर्णव जैन को 11-4, 11-4 से हराया, जबकि प्रखर द्विवेदी ने अरनव जैन को 11-5, 11-7 से पराजित किया। अबीर गुप्ता ने आराध्य चंद्र को 13-11, 11-8 से हराया। देवांग सोमानी ने उज्ज्वल अवस्थी को 11-2, 11-7, 12-10 से पराजित किया।

दक्ष सिंह और धवल तिवारी ने भी अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। रविवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर अजय गुप्ता, अजय भाटिया, गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुराग जायसवाल, आशुतोष सत्यम झा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सुनील पाल और रवि पोपतानी भी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...