Kanpur । इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय
चैंपियनशिप का समापन रविवार को रमादेवी स्थित मलिक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और यूपी चैंपियन भी बना।दूसरे दिन वुमंस व्हील चेयर वर्ग में यूपी की सोनी गुप्ता विजेता, मध्य प्रदेश की वंशशिखा परासर दूसरे और यूपी की द्रक्शा परवीन तृतीय रहीं।
वुमंस स्टैंडिंग वर्ग में यूपी की पायल प्रथम, नीलम देवी द्वितीय और भावना देवी तृतीय रहीं। पुरुष व्हील चेयर वर्ग में महाराष्ट्र के दत्ता देवुआ भारती प्रथम, यूपी के अमरनाथ चौहान द्वितीय और महाराष्ट्र के शाहिद अंसारी तृतीय रहे। डेफ वुमंस वर्ग में प्रियांशी प्रथम और शालू यादव द्वितीय रहीं। डेफ पुरुष
वर्ग में सुमित कुशवाहा प्रथम और आदर्श कमार द्वितीय रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संजय कपूर व एसोसिएशन फॉर डिसेबल्ड पीपल के कोऑर्गनाइज़र प्रदीप राज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सचिव महेंद्र सिंह, सुनील मंगल, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. नरेंद्र पांडे, डॉ. अनुभव सिंह, डॉ. अनुपम जैन, हृदयेश आदि
मौजूद रहे।

