Wednesday, March 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

Kanpur : महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

Kanpur। शहर के भार्गव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली, लेकिन मरीज की समुचित देखभाल नहीं की गई।
परिवार के लोगों का कहना है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ लापरवाह रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें आईसीयू में जाने से रोका गया। सुबह जब वे अंदर पहुंचे तो महिला की हालत अत्यंत गंभीर थी और उसकी धड़कन काफी कम हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से बचते हुए महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...