Kanpur । महाराष्ट्र के पुणे स्थित तरणताल में 28 से 31 जनवरी तक 8वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता के आयोजन संयोजक प्रो. कमलेश अवस्थी ने जानकारी दी कि यूपी व शहर के खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल 25 पदक जीते।
परिणाम: धानूपुर के पीयूष मौर्य ने ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। कानपुर के प्रणय दीक्षित, रंजना, रजेश कुमार, सौरभ भारद्वाज ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते, वहीं विनायक तिवारी ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
वहीं अयोध्या के सनुज श्रीवास्तव, दीपक, विशेषवर द्विवेदी, शिवांशू गुप्ता, एहतेशाम आलम, ललितपुर के अरविंद कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। सा�¤
¥ ही लखनऊ के राकेश शुक्ला, मिनाक्षी, आगरा के आरवी सिंह, नोएडा के सत्यप्रकाश ने ने रजत पदक जीता।


