Monday, March 23, 2026
HomeखेलKanpur : ट्यूलिप एकादश का दबदबा, फार्चून को हराकर जीता खिताब

Kanpur : ट्यूलिप एकादश का दबदबा, फार्चून को हराकर जीता खिताब

Kanpur। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की ओर से आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट लीग का खिताब ट्यूलिप एकादश ने 50 रन से अपने नाम कर लिया है। कानपुर क्लब में रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में ट्यूलिप एकादश ने फार्चून एकादश को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में फार्चून एकादश ने 45 रन से रीजेंसी एकादश को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फार्चून एकादश ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में रीजेंसी एकादश निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 117 रन ही बना सका। मुकाबले में जीत हासिल कर फार्चून एकादश ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ट्यूलिप एकादश ने फाइनल में जगह पक्की।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्यूलिप एकादश ने 144 रन बनाए। जवाब में फार्चून एकादश 94 रन ही बना सका और खिताबी मुकाबले में ट्यूलिप एकादश ने 50 रन की जीत हासिल की। फाइनल में चार विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान देने वाले डा. अभिनव सेंगर मैन आफ द मैच चुने गए। विजेता टीम को आइएमए के अध्यक्ष डा. अनुराग, सचिव डा. शालिनी, पूर्व अध्यक्ष डा. नंदिनी रस्ताेगी और पूर्व सचिव कुणाल सहाय ने पुरस्कृत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...