Monday, March 23, 2026
HomeखेलKanpur : जिला कराटे में टीएसएच का दबदबा, 59 खिलाड़ियों ने जीते...

Kanpur : जिला कराटे में टीएसएच का दबदबा, 59 खिलाड़ियों ने जीते 59 पदक

Kanpur । बाल निकुंज, स्वरूपनगर में आयोजित आठवीं जिला कराटे चैंपियनशिप में टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर वर्चस्व कायम किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के कुल 130 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें टीएसएच के 59 खिलाड़ी शामिल रहे।

टीएसएच से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में 12 एकेडमी के बच्चे थे, जबकि शेष खिलाड़ी ईडब्ल्यूएस वर्ग से थे। प्रतियोगिता में टीएसएच के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 59 पदक अपने नाम किए, जिनमें 32 स्वर्ण, 19 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले टीएसएच के खिलाड़ियों में मेहर भट्टर, अनन्या गुप्ता, रिधिमा सरावगी, हितिका काया, आयांश गुप्ता, हर्षिका वामन, रिद्धि बख्शी, काव्या सक्सेना, श्रृष्टि, आरुषि वर्मा, आराध्या राज, आदित्य कुमार, आरव कुमार, रोमन जायसवाल, रिदम सिंह, अभिनव मिश्रा, श्रेयांश गुप्ता, जुनैद रज़ा, आदर्श कुमार, अंशिका कुशवाहा, काइरा विश्वास, सगुन सिंह, वृद्धि द्विवेदी, कृतिका वर्मा, प्रज्ञा कुमारी, वाणी श्रीवास्तव, रियान अहमद, अफान अहमद, अंश यादव, ध्रुवी, अम्रिशा तथा कृष शामिल रहे।

वहीं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तन्वी गुप्ता, गौरव अग्रवाल, इशिका, अंशिका, आराध्या तिवारी, सौम्या एवं पूतम, अवंतिका जायसवाल, सत्यम गुप्ता, शिखर मिश्रा, आरनव कुमार, हरिओम, आरनव मिश्रा, श्रेया वर्मा, शिवांगी, प्रियंका कुमारी, खुशी गौतम, मुस्कान श्रीवास्तव, अनमोल कुमार तथा वर्धन यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कांस्य पदक जीतने वालों में आयरा गुप्ता, आर्यन जायसवाल, ज़लमार फातिमा, विन्शी वामन, स्नेहा, अंजलि शर्मा, समृद्ध वर्मा तथा आरुषि शामिल रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...