Thursday, April 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रैफिक के ‘कप्तानों’ को मिला प्रमोशन, मनोज, सुभाष व रवीन्द्र...

Kanpur : ट्रैफिक के ‘कप्तानों’ को मिला प्रमोशन, मनोज, सुभाष व रवीन्द्र बने एसीपी

कानपुर कमिश्नरेट में पिपिंग सेरेमनी, पुलिस आयुक्त ने कंधों पर सजाए सितारे

Kanpur। पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी में ट्रैफिक विभाग के तीन अनुभवी निरीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बनाया गया। शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र और रवीन्द्र प्रताप सिंह के कंधों पर सितारे सजते ही माहौल तालियों से गूंज उठा।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) दिनेश त्रिपाठी ने समारोह में तीनों अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।बताते चले तीनों अधिकारियों ने ट्रैफिक विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देते हुए शहर की जटिल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। जाम की समस्या से निपटने, यातायात नियमों के पालन और व्यवस्था को पटरी पर लाने में उनकी कार्यशैली सराहनीय रही है।

अब ये अधिकारी ट्रैफिक प्रबंधन से आगे बढ़कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इन्हें नई तैनाती दी जाएगी, जहां वे किसी सर्कल का प्रभार लेकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि यह पद केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए पुलिसिंग को और मजबूत बनाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...