Sunday, March 22, 2026
HomeकानपुरKanpur :;यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Kanpur :;यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Kanpur । यूजीसी एक्ट के विरोध में रविवार को स्वर्ण समाज संघर्ष समिति,उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पटेल चौक (बर्रा) पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और कानून को छात्रों के भविष्य के लिए नुकसानदेह बताया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में यूजीसी एक्ट-2026 विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती करार दिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट-2026 स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस कानून से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनेगी और उनका शैक्षणिक व व्यावसायिक भविष्य प्रभावित होगा।उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार का बदलाव सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट-2026 की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकी, जिसे विरोध का संकेत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े ऐसे फैसले बिना व्यापक विमर्श के लागू नहीं किए जाने चाहिए।प्रदर्शन में डा.प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रकाश वीर आर्य,अनुराग सिंह सेंगर (एड.), प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी,राजेश सुनेजा, सुरेश रतनानी,अभिषेक पाठक, अभिनव मिश्रा, संतोष दीक्षित ,संजीव अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...