Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : होली से पहले अलर्ट मोड में नगर निगम, महापौर ने...

Kanpur : होली से पहले अलर्ट मोड में नगर निगम, महापौर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Kanpur । नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में होलिका दहन, होली, ऐतिहासिक गंगा मेला एवं हटिया से निकलने वाले पारंपरिक रंग के ठेलों की यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। होलिका दहन स्थलों की व्यवस्था पर जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि शहर में पूर्व निर्धारित 464 स्थलों पर केवल मिट्टी डलवाई जाएगी। सुरक्षा कारणों से ईंट व मलबे के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

गंगा मेला और रंग के ठेलों के मार्ग का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि मार्ग में जलकल की पाइपलाइन और पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, जिसे 20 फरवरी तक पूर्ण कराया जाएगा।
महापौर ने भैरोघाट केस्को कार्यालय के पास तथा परमट से ग्रीन पार्क जाने वाले मार्ग पर स्थित गड्ढों को तुरंत भरवाकर सड़क को मोटरेबुल बनाने के निर्देश दिए। वहीं, पेयजल आपूर्ति को लेकर महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी को निर्देशित किया कि होली के दिन जलापूर्ति का समय और प्रेशर बढ़ाया जाए।

सभी पंजीकृत मलिन बस्तियों के पास पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गोविंद नगर कच्ची बस्ती में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अतिक्रमण हटाकर अतिरिक्त पंप लगाने के आदेश भी दिए गए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संख्वार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. चंद्रशेखर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 20 फरवरी तक यात्रा मार्ग दुरुस्त किए जाएं और होली के दिन निर्बाध जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...