Saturday, April 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : सेहरा सजने से पहले बुझ गई जिंदगी की लौ

Kanpur : सेहरा सजने से पहले बुझ गई जिंदगी की लौ

दादी को छोड़कर लौट रहे युवक का शिवली में मिला शव, हत्या कहीं और कर फेंकने की आशंका

Kanpur।  शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर के युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शिवली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सचेंडी निवासी 20 वर्षीय राजा बाबू वर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, राजा बाबू अपनी दादी को छोड़ने के लिए घर से निकला था। दादी को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर युवक का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। पुलिस को मौके से उसकी बाइक भी बरामद हुई है। हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को शिवली क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्यों को छिपाया जा सके।

परिजनों के अनुसार, राजा बाबू की जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। परिजन शादी की खुशियों में डूबे थे, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। घर में जहां पहले मंगल गीत गूंज रहे थे, वहीं अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...