जिला रैंकिंग प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई रोमांचक मुकाबले
Kanpur । कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में समापन हुआ। इसमें अंडर-13 व 15 बालक वर्ग में दुर्वांक और अंडर-17 व 19 में आशुतोष ने दोहरे खिताब अपने नाम किए।
समापन पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक, टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुनील सिंह, रवि कुमार पोपतानी, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, सौरभ पाल, आशुतोष सत्यम झा, साहिल श्रीवास्तव, अनमोलदीप, यश तिवारी, आयुष पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंतिम दिन फाइनल मैचों के परिणाम:::
अंडर-9 बालक वर्ग में मृणांक बागची ने रुद्रांश सिंह को 11-9, 6-11, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में भाव्या मीणा ने ईशानी सिंह को 11-3, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-11 बालक वर्ग में शौर्य यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए शुभ तिवारी को 11-9, 6-11, 12-10 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तो बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने हितांशी को 11-6, 11-7 से पराजित कर खिताब जीता।
अंडर-13 वर्ग में बालक वर्ग में दुर्वांक ने अपराजित सिंह को 11-5, 4-11, 11-7 से हराकर खिताब जीता, तो बालिका वर्ग से देवर्षिका शुक्ला ने भाव्या सिंह को 8-11, 11-5, 11-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में दुर्वांक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अधिराज मजूमदार को 4-11, 11-8, 11-6 से पराजित करके एक और खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने देवर्षिता शुक्ला को 11-8, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-17 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल को 11-9, 11-5 से पराजित कर खिताब जीता, तो बालिका वर्ग में कावि शाह ने देवर्षिका शुक्ला को 11-7, 11-6 से मात देकर विजेता बनीं
अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने एकबार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्ष खंडेलवाल को 11-9, 11-2 से हराकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में सुविज्ञा कुशवाहा को मुस्कान सोनकर को 12-10, 11-4 से हराकर जीत दर्ज की।


