Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : मयंक तिवारी की दमदार पारी से सुपीरियर स्पिरिट की शानदार...

Kanpur : मयंक तिवारी की दमदार पारी से सुपीरियर स्पिरिट की शानदार जीत

Kanpur । केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपीरियर
स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने नेशनल यू​थ क्लब को 20 रन से हराया। मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर टॉस जीतकर नेशनल यूथ क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 185 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम के मयंक तिवारी ने शानदार 74 रनों की पारी खेली, जबकि कुमार अभिनव ने 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। नेशनल यूथ क्लब की ओर से आदित्य दीक्षित और दिव्यांशु पांडे ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम 19.4 ओवरों में 165 रन ही बना सकी। टीम के दीवान ने 90 रन की शानदार पारी खेली व अरमान तिवारी ने 31 रनों का योगदान दिया।

सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से नितिन तोमर और निष्कर्ष श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक तिवारी को अ​धिवक्ता हनुमंत राय द्विवेदी ने देकर सम्मानित किया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने यह जानकारी दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...