Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-12 जेएनटी-14 का बजा बिगुल 10 अप्रैल से 5 मई...

Kanpur : अंडर-12 जेएनटी-14 का बजा बिगुल 10 अप्रैल से 5 मई तक होंगे रिजस्ट्रेशन

Kanpur । शहर की सबसे प्रतिष्ठित अंडर-12 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता जेएनटी के 14वें सीजन के रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को की गयी। जिसके मुताबिक इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अप्रैल से लेकर पांच मई तक चलेगी, जो संस्था की वेबसाइट www.jntorganisation.com पर की जा सकेगी।

#kanpur

संस्था के निदेशक संजय तिवारी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन शहर में क्रिकेट की प्रारम्भिक प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें सशक्त मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। शुरुआती वर्षों में अंडर-15 स्तर पर कार्य करने के बाद पिछले 13 वर्षों से अंडर-12 स्तर पर करायी जा रही प्रतियोगिता में प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

#kanpur

टूर्नामेंट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस मंच से लगभग 32 खिलाड़ी प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सफलता के पीछे संस्था के चेयरमैन नवीन जैन और केसीए चेयरमैन डा.संजय कपूर का प्रमुख योगदान है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!