Wednesday, March 11, 2026
HomeखेलKanpur : सबजूनियर वॉलीबाल: प्रदेश स्तर पर दम दिखाएगी कानपुर टीम, चयन...

Kanpur : सबजूनियर वॉलीबाल: प्रदेश स्तर पर दम दिखाएगी कानपुर टीम, चयन प्रक्रिया शुरू

Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक व बालिका वालीबाल प्रतियोगिता क्रमश: दो से पांच फरवरी और सात से दस फरवरी तक लखनऊ में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम का जिला व मंडल
स्तरीय ट्रायल के बाद चयन किया जाएगा।

यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल दोनों वर्गों में सुबह दस बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। इच्छुक ​खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए ग्रीनपार्क में तय समय व ति​थि पर पहुंचे। जबकि अ​धिक जानकारी के लिए इच्छुक ​खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम ​स्थित खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...