Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय  एथलेटिक्स टीम चयन ट्रायल 20 जुलाई को

Kanpur : राज्य स्तरीय  एथलेटिक्स टीम चयन ट्रायल 20 जुलाई को

Kanpur। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 और 30 जुलाई को लखनऊ में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह ट्रायल नौबस्ता बंबा ​स्थित कानपुर डिफेंस अकादमी मैदान पर सुबह 11 बजे से होगा।
यह जानकारी कानपुर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ.नरेश कुमार चौधरी ने दी।उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। केवल उन्हीं खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।जिनके पास
एएफआई (एथलेटिकस फेडरेशन ऑफ इंडिया) का यूआईडी नंबर होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को
चयन ट्रायल के समय आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
इनमें होगा ट्रायल-दौड़ स्पर्धा में 100मी.200मी.400मी.800 मी.1500मी.3000 मी,5000 मी.10000मी.20 किलोमीटर वॉक,हर्डल्स शामिल हैं।फील्ड स्पर्धाओं में शॉट पुट,डिस्कस थ्रो,हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो,लॉन्ग जंप,हाई जंप,
ट्रिपल जंप के ट्रायल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...