Kanpur । स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश की ओर से बॉलिंग खेल के राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन 14 अप्रैल को नोएडा स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। इस ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 20 से 25 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को साबित करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। कानपुर सहित अन्य जिलों के स्कूल, कॉलेज और संस्थाएं अपने दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागियों पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए कैंट स्थित प्रेरणा स्कूल के दिव्यांग कोच सत्येंद्र सिंह यादव (मो. 8090333726) और कृष्णा शर्मा (मो. 9140210250) से संपर्क कर सकते हैं।

