Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur: स्पार्क लखनऊ ने बीपीएमजी अयोध्या को हराया

Kanpur: स्पार्क लखनऊ ने बीपीएमजी अयोध्या को हराया

Kanpur: चंद्रा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित चंद्रा प्रीमियर लीग सीजन-2 में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में स्पार्क लखनऊ ने बीपीएमजी अयोध्या को 79 रनों से पराजित किया।

मंधना स्थित मैदान में खेले गये मुकाबले में स्पार्क लखनऊ ने अली के 41 और सक्षम के 48 रनों के बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। अयोध्या से आलोक ने दो विकेट लिए। जवाब में बीपीएमजी अयोध्या की टीम 20 ओवरों में 114 रन ही बना सकी। टीम से हर्ष ने 22 और नवीन ने 19 रन बनाए। लखनऊ से निहाल और आशीष को तीन-तीन विकेट और भूपेंद्रपाल को दो विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच आशीष मांझी और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार आलोक राजपूत को मिला। यह जानकारी सीपीएल कमिश्नर नीरज वर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...