Thursday, February 19, 2026
HomeखेलKanpur: सदर्न क्लब ने गांधीग्राम को हराया

Kanpur: सदर्न क्लब ने गांधीग्राम को हराया

Kanpur: कानपुर। केसीए से आबद्ध व सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोेजित दिनेश कुमार शुक्ला स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधीग्राम व सदर्न क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें सदर्न क्लब ने गांधीग्राम को 4 विकेट से पराजित किया।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर गांधीग्राम ने 28.3 ओवर में 130 रन बनाए। इसमें सैयद अर्श अब्बास ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा वर्मा, अंश मिश्रा ने 3-3 विकेट व अक्षत श्रीवास्तव ने 2 को आउट किया। जवाब में सदर्न क्लब ने 26 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीता। जीत में कृष्णा बाली ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन पाल ने 3 व नीरज कुमार ने 2 को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अंश मौर्य को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव कृष्णा बाली ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...