Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : नेशनल शूटिंग में शुभम दीक्षित का कमाल, रिनाउंड शॉट का...

Kanpur : नेशनल शूटिंग में शुभम दीक्षित का कमाल, रिनाउंड शॉट का खिताब हासिल

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली में शहर के निशानेबाज शुभम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिनाउंड शाट का खिताब हासिल किया। इस सीजन शहर के पहले रिनाउंड शाट लगाने वाले शुभम अब टीम इंडिया में चयन के ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य देश के लिए खेलना है।

#kanpur

पनकी स्थित भाटिया तिराहा निवासी 31 वर्षीय शुभम दीक्षित 11 दिसंबर से चार जनवरी तक नई दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही नेशनल चैंपियनशिप का हिस्सा बने हुए हैं। शुभम को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) की ओर से आधिकारिक तौर पर रिनाउंड शाट यानी प्रसिद्ध निशानेबाज के रूप में मान्यता दी गई है।

वर्ष 2024 में शूटिंग खेल से जुड़ने वाले शुभम ने महज एक साल में भारतीय पिस्टल शूटिंग में बुलंदियों का सफर तय कर लिया है। वे 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में हुए प्री-स्टेट में पदक हासिल कर चुके हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...