मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : फूल बंगले में विराजेंगी श्री जीण माता,नृत्यनाटिका का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र
कानपुर

Kanpur : फूल बंगले में विराजेंगी श्री जीण माता,नृत्यनाटिका का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र

Akash Chaudharyअपडेट: December 20, 2024

Kanpur ।श्री जीण माता जी का वार्षिक महोत्सव 22 दिसम्बर को गीतांजलि लॉन, माल रोड, में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।महोत्सव में पहली बार जीण माता पर आधारित नृत्यं नाटिका कलकत्ता से आ रहे कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।महोत्सव का शुभारम्भ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर के श्री जीण शक्ति मंगल पाठ से होगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण फूल बंगले में माँ जीण भवानी का दरबार सजेगा।

मंगल पाठ वाचक आशीष देशवाल (चंडीगढ़) द्वारा श्री जीण शक्ति मंगल पाठ एवं कोलकाता से पधारे श्री केशव मधुकर द्वारा श्री जीण माता के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति एवं सुनील स्नेही (कानपुर) व समिति द्वारा गुणगान किया जायेगा। महोत्सव में 108 मीटर की चुनरी द्वारा भव्य चुनर उत्सव का आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। महोत्सव में 21 सुसज्जित थालों से माँ की महाआरती के पश्चात् विवाहयोग्य कन्याओं को माँ की चुनरी भेंट स्वरूप उत्सव स्थल पर ही दी जायेगी।

माँ दुर्गा स्वरूप श्री जीण माता जी का मुख्य स्थान राजस्थान के जिला सींकर, के गोरया नामक गाँव से 15 कि.मी. पूर्व, रेवासा के समीप है। यहाँ देश-विदेश से माँ का दर्शन करने लाखों भक्त आते है।’जीण धाम एक शक्ति पीठ है।’उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भरत हरि कानोडिया, श्याम सुन्दर शर्मा, अंकित पाण्डे, मदन गोपाल पोद्दार, किशन कानोडिया, संजय खेतान, पुलक अग्रवाल, राजेश बेदी, योगेन्द्र पाण्डेय, प्रतीक अग्रवाल, गोपाल वर्मा, नीरज कौशिक, दिनेश बरासिया, मनीष दारुका, वैभव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ने दी।

https://parpanch.com/kanpur-dm-honored-the-winners-in-boxing/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *