मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पाकिस्तान को झटका,बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा- भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा द्विपक्षीय सीरीज
खेल

Kanpur : पाकिस्तान को झटका,बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा- भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा द्विपक्षीय सीरीज

Akash Chaudharyअपडेट: March 11, 2025

Kanpur । पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हुई चैम्पियंस ट्रॉफी पर भारत ने रविवार को कब्जा जमाया। इस जीत से पूरे देश में इस समय जश्न का माहौल है, जबकि पड़ोसी देश में हाहाकार मचा हुआ है कि क्योंकि उसने भले ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी की हो लेकिन फाइनल समेत भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले गये।

 

#kanpur

ऐसी जलालत होने के बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष व एसीसी बोर्ड में शामिल हुए राजीव शुक्ला ने भी मंगलवार को यह कहकर चिर प्रतिद्वंद्वि देश की किरकिरी कर दी कि टीम इंडिया उससे कोई भी व कहीं भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डा.संजय कपूर ने कानपुर में इस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन कर देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग का कीर्तिमान स्थापित किया है जो काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि इस लीग से कई खिलाड़ी यूपीसीएल के अगले सीजन में तो खेलेंगे ही साथ भविष्य में आईपीएल व देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीसीए हमेशा केपीएल को पूरा सपोर्ट करेगा साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य शहर जो भी ऐसी लीग कराना चाहेंगे उन्हें भी सहयोग दिया जायेगा।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में सी बालकनी के जर्जर व मैदान में ड्रेनेज सिस्टम न होने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन से इस संबंध में बातचीत हुई है। जल्द ही यहां का कार्य शुरू होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर स्पष्ट किया कि जब यह काम पूरे नहीं होगे तब तक ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल है।

यूपीपीएल के तीसरे सीजन को ग्रीनपार्क में कराने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया जायेगा।

यूपी रणजी टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी जूनियर टीम काफी अच्छा खेल रही हैं, हालांकि सीनियर टीम इसमें सफल नहीं हो पा रही है। प्रदेश से बाहर के कोच को रखने को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही उनकी असली काबलियत दर्शाता है। हमारे कई खिलाड़ी इस समय देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो बताता है कि हमारी चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *