Kanpur। केसीए से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में अशोका ज्योति ने स्काई क्लब को छह विकेट से हराया। जीत में शिवम ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्काई क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वजीत सचान ने 32, देवांश गुप्ता ने 31 रन, अनुरुद्ध सिंह ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुयश ने तीन व विवांशु ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोका ज्योति ने 31.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में शिवम ठाकुर ने नाबाद 63 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व राघव अवस्थी ने 33, अश्वनी सचान ने 28 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने दो और सूयांश सिंह ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले शिवम ठाकुर को दिया गया।


