Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के शिवम पाल बने यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस...

Kanpur : कानपुर के शिवम पाल बने यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियन

Kanpur । मध्य प्रदेश में यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप क्लास-7 में शहर के शिवम पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान राज्य मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को 3-0 से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। इस उपलब्धि के पीछे शिवम की लगातार मेहनत और टीएसएच में कोचिंग स्टाफ का मार्गदर्शन अहम रहा है।

इससे पहले शिवम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट 2026 में मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक और पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था।

कानपुर। 23 से 24 फरवरी तक मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज चैंपियनशिप हुई। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की महिला शतरंज टीम ने द्वितीय स्थान अपने नाम किया। इस टीम में शहर के महाविद्यालय पीपीएन पीजी कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय टीम में शामिल पीपीएन कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह वर्तमान में एमए भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा है। शानदार खेल के आधार पर उनका चयन अब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने आस्था सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास फल है।

उन्होंने कॉलेज में छात्रा को सम्मानित भी किया। स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला व शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुहेल रजा ने बधाई दी। साथ ही प्राचार्य ने टीम कोच सत्येन्द्र शंकर शुक्ला को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...