मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : शिवालिक भवन ने शताब्दी नगर प्रीमियर लीग खिताब पर किया कब्जा
अवर्गीकृत

Kanpur : शिवालिक भवन ने शताब्दी नगर प्रीमियर लीग खिताब पर किया कब्जा

Akash Chaudhary
Kanpur । कानपुर विकास प्राधिकरण की शताब्दी नगर क्रिकेट प्रीमियर लीग टी-10 प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में शिवालिक भवन ने अरावली भवन को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
शताब्दीनगर क्रिकेट स्टेडियम में शिवालिक भवन ने 15 ओवर में पाच विकेट पर 154 रन बनाए। इसमें मनीष ने 76 रन व शिवम ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम ने दो. राजेश राजपूत व शिवम कटियार ने एक-एक को आउट किया। जवाब में अरावली भवन की पूरी टीम 14.2 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसमें शिवम कटियार ने 31 प्रतीक ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष ने तीन, दादा ने दो, मान सिंह, अजय व अभिषेक ने एक एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष को चुना गया। टूनमिट के बेस्ट गेंदबाज दीपांशू सिह रहे, तो बेस्ट बल्लेबाज राजेश राजपूत को चुना गया। महिला टीमों में केडीए महिला टीम की प्रिया तिवारी को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैट्सचुमेन का पुरस्कार दिया गया। व बेस्ट बॉलर बिन्नी यादव रही।
टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि केडीए उपाध्यक्ष मदन सिह गख्याल व विशिष्ट अतिमि केडीए मख्य अ भियंता प्रेम चन्द्र आयां ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत में केडीए क्रिकेट टीम के कप्तान नीरज दीक्षित ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वरिष्ठ कषि हेमंत पाण्डेष समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *