Wednesday, April 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : सजारी विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज, छात्रा साइकिल...

Kanpur : सजारी विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज, छात्रा साइकिल से सम्मानित

बीईओ ने दिखाई हरी झंडी, सात नए बच्चों का नामांकन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Kanpur। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को काशीराम कॉलोनी स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, सजारी में प्रधानाध्यापिका निहारिका सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत न केवल बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया गया, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

#kanpur

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।

#kanpur

खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें।

#kanpur

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रा सिद्धि कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बीईओ ने सात नए बच्चों का विद्यालय में नामांकन भी कराया।

इस अवसर पर आरएसएम मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार, उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, आरसीआरडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आर.के. सिंह, आरएसएम जिलाध्यक्ष जय कुमार सिंह व जिला महामंत्री सुयश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...