Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : सत्यम यादव के धमाकेदार नाबाद शतक से एसएस क्लब सेमीफाइनल...

Kanpur : सत्यम यादव के धमाकेदार नाबाद शतक से एसएस क्लब सेमीफाइनल में

Kanpur । सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एसएस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए को 9 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सत्यम यादव के नाबाद शतक ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।

#kanpur

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए की टीम 204 रन पर ऑलआउट हो गई। बीसीए की ओर से गुरविंदर ने 56 रन, धनेश वर्मा ने 40 रन तथा क्षितिज तिवारी ने 31 रनों का योगदान दिया। एसएस क्लब की गेंदबाजी में दिव्यांश सिंह, अमन यादव और लक्ष्य कुमार ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

#kanpur

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्लब की टीम ने सत्यम यादव के नाबाद 102 रन, दिव्यांश सिंह के नाबाद 52 रन और अरुण राय के सधे हुए 50 रनों की मदद से मात्र एक विकेट खोकर 205 रन बनाते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। बीसीए की ओर से विद्युत शुक्ला को एकमात्र सफलता मिली।

#kanpur

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्यम यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार केसीए अध्यक्ष एस. एन. सिंह ने प्रदान किया।इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर क्लब के स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजय गुप्ता और केसीए अध्यक्ष एस. एन. सिंह ने स्वर्गीय आनंद राव पाटिल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। डॉ. अंकित मल्होत्रा द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।

इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, विकास सिंह, प्रमोद पाटिल, पूजा पाटिल, उत्कर्ष मौर्य, सुधीर अवस्थी, विनोद द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला, श्रवण शुक्ला, विभूति अवस्थी, संतोष कटियार, आदित्य चौरसिया, रितेश सिंह, ऋषि तिवारी, महेश कटियार, निधि यादव, सौरभ अग्निहोत्री सहित अनेक गणमान्य व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मैच में अंपायर नायाब आलम और धर्मेंद्र सिंह रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी विजय सागर ने निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...