Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलKanpur : सागर की शतकीय पारी, सीएनबीएन ने खिताब पर जमाया कब्जा

Kanpur : सागर की शतकीय पारी, सीएनबीएन ने खिताब पर जमाया कब्जा

Kanpur।  रेलवे चैंपियन​शिप लीग-2026 का फाइनल मैच बुधवार को टीम सीएनबीएन और जनरल सुपर किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें टीम सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201 रन से पराजित कर ​खिताब अपने नाम किया।

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम सीएनबीएन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 253 रन बनाए। टीम से सागर ने शानदार 150 रन की शतकीय और विकास परिहार ने 58 रन अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में इंद्रराज मीणा ने तीन, शुभम यादव, देवआनंद यादव, दिलीप कुमार और सोनू ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जनरल सुपर किंग्स की पूरी टीम टीम सीएनबीएन की घातक गेंदबाजी के आगे 12 ओवर में मात्र 52 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से दिलीप कुमार ने सर्वा​धिक 12 रन बनाए, जबकि कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा भी नहीं छू सका। तो गेंदबाजी में शुभम और संदीप सिंह ने तीन-तीन, राजू, धर्मेंद्र, सागर और अब्दुल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच सागर को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...