Tuesday, March 17, 2026
HomeखेलKanpur : रोलैंड क्लब ने अशोक मिश्रा स्मारक फाइनल में साउथर्न को...

Kanpur : रोलैंड क्लब ने अशोक मिश्रा स्मारक फाइनल में साउथर्न को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीती

Kanpur। केसीए से आबद्ध अमर क्लब की ओर से प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें रोलैंड क्लब ने साउथर्न क्रिकेट क्लब को पांच रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

किदवईनगर ​​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रोलैंड क्लब ने 27.2 ओवर में 159 रन बनाए। टीम से फरजान अली ने 50 रन, आकाश ने 25 रन, सौरभ मिश्रा और कामरान अली ने 18-18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य दी​क्षित ने चार, आदर्श श्रीवास्तव ने दो, आदिति अग्रवाल, आदर्श त्रिपाठी और अ​भिषेक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथर्न क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम से शुभदीप ने 50 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में कामरान अली ने तीन, अंकुल जैन ने दो, फरजान अली, स्वा​स्तिक शर्मा और सौरभ मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब कामरान अली को चुना गया।

मैच के बाद अंजनी तिवारी ने विजेता, संतोष मिश्रा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीष वर्मा को केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदर्श श्रीवास्तव को केसीए के संयुक्त सचिव सौरभ गुप्ता ने सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से आदित्य दी​क्षित को चुना गया। मंच का संचालन दीपेंद्र सिंह ने किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...