Monday, March 16, 2026
HomeखेलKanpur : रिषभ विश्वकर्मा की घातक गेंदबाजी, पनकी एकेडमी ने दर्ज की...

Kanpur : रिषभ विश्वकर्मा की घातक गेंदबाजी, पनकी एकेडमी ने दर्ज की जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को एक मैच खेला गया। जिसमें पनकी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी को 34 रनों से पराजित किया। मंधना स्थित चंद्र क्रिकेट अकादमी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पनकी क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवरों में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से उदयराज ने 46 रन, वैष्णव ने 32 रनों की उपयोगी पारी खेली।

चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से दुष्यन्त ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन, वंश सक्सेना ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवरों में नौ विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव यादव ने नाबाद 66 रन बनाए। पनकी क्रिकेट एकेडमी की ओर से रिषभ विश्वकर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिषभ विश्वकर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...