Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : रियल इस्टेट का झांसा, महिला के साथ लाखों की धोखाधड़ी

Kanpur : रियल इस्टेट का झांसा, महिला के साथ लाखों की धोखाधड़ी

Kanpur।  कैंट क्षेत्र में रियल इस्टेट के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्लॉट दिलाने का झांसा देकर एक महिला से कुल 9.25 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमीशनर के आदेश पर दंपति और उनके बेटे के खिलाफ थाना चकेरी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना कैंट बनिया बाजार निवासी स्व. अशोक कुमार की पत्नी सुजाता शर्मा ने बताया कि उन्होंने रायबरेली की रहने वाली महिला नीता सिंह, उनके पति राजनारायण सिंह और बेटे शिवम सिंह से देहली सुजानपुर में प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। आरोपियों ने खुद को रियल इस्टेट कारोबारी बताकर भरोसा दिलाया।

विश्वास में लेकर सुजाता ने जुलाई 2019 में तीन भाग में चेक के माध्यम से 9 लाख रुपये और रजिस्ट्री के नाम पर 85,680 रुपये दिए। इसके बाद प्लॉट पर पिलर और नींव भरवाने के नाम पर 2.5 लाख रुपये और सौंपे।

लेकिन जैसे ही प्लॉट का असली मालिक वहां पहुंचे, काम रोक दिया और पिलर भी तोड़वा दिया गया। आरोपियों ने न तो रकम लौटाई और न जमीन दिलाई। जब सुजाता ने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने धमकी दी कि जान से मार देंगे।

पुलिस कमीशनर के आदेश पर थाना चकेरी में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार हैं और जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना ने रियल इस्टेट कारोबार में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर फिर से चिंता बढ़ा दी है। पीड़िता ने अन्य संभावित ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...