Kanpur । इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नयी दिल्ली में 9 से 12 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में “कूकीवान कंप” आयोजित किया गया। जिसमें कानपुर बसन्त विहार निवासी 78 वर्षीय राम गोपाल वाजपेयी ने पुमसे में 65 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रौशन किया।
यह प्रतियोगिता ताइकवांडो विश्व मुख्यालय “कूकीवान” (कोरिया) ने ताइक्वांडो कोरियन कल्चर सेन्टर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से आयोजित की। राम गोपाल ने इसी प्रतियोगिता में ‘बोर्ड ब्रेकिंग’ में रजत पदक भी हासिल किया। अपनी जीत का श्रेय कोच ग्रेड मास्टर ललिता टर्की को समर्पित करते हुए राम गोपाल ने अगले वर्ष होने वाली विश्व ताइक्वांडो पूमसे की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव ने बधाई दी।