Saturday, March 14, 2026
HomeखेलKanpur : राघव अग्रवाल की घातक गेंदबाजी, साध्वी लेजेंडर्स फाइनल में किया...

Kanpur : राघव अग्रवाल की घातक गेंदबाजी, साध्वी लेजेंडर्स फाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । एमराल्ड गार्डेन में आयोजित एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-2 में पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें साध्वी लेजेंडर्स ने फॉर्चून लायंस को 37 रन से पराजित किया।

एमराल्ड गार्डेन परिसर मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साध्वी लेजेंडर की टीम ने 16 ओवर में 255 रन बनाए। टीम से वीके यादव ने 44, अर्पित गुप्ता ने 37, श्रेयांश ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में द्वारिकेश, गौरव अग्रवाल, अनिमेश गुप्ता, दर्पित, हनी गुप्ता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में फॉर्चुन लायंस की पूरी टीम 15.2 ओवर में 218 रन ही बना सकी। टीम से अनिमेश गुप्ता ने 40, नमन ने 40 संजय राठी ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राघव अग्रवाल ने तीन, कुश और गौरव जैन ने दो-दो, अमित जैन ने एक विकेट अपने नाम किया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राघव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, उन्हें यहज पुरस्कार कमलेश पाठक और डॉ. दीपक अग्रवाल दिया। इस मौके पर ईजीपीएल के डायरेक्टर्स ऋषभ मिश्रा और अर्पित गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...