Wednesday, April 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिवली में युवक की मौत पर उठे सवाल, हत्या को...

Kanpur : शिवली में युवक की मौत पर उठे सवाल, हत्या को हादसा बताने का आरोप

इंसाफ के लिए भटक रही मां, पुलिस पर हीलाहवाली और अभद्रता के आरोप

Kanpur। शिवली थाना क्षेत्र के सरैया लालपुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या को पुलिस हादसा बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

बुधवार को कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शकुंतला ने बताया कि उनका पुत्र श्याम कुमार घटना वाले दिन गांव के ही जितेंद्र के साथ गया था। देर शाम सूचना मिली कि श्याम का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने उसे एम्बुलेंस में मृत पाया। परिजनों का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने शुरू में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कार्रवाई में ढिलाई बरती। जब परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की तो पुलिस ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें थाने से भगा दिया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और लगातार धमकियां दे रहा है। परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...