मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: पं. दीनदयाल और डीपीएस आजाद नगर बने ओवरऑल चैम्पियन
खेल

Kanpur: पं. दीनदयाल और डीपीएस आजाद नगर बने ओवरऑल चैम्पियन

Parpanch Newsअपडेट: November 30, 2024

Kanpur: 13वीं इंटर स्कूल CBSE कानपुर नॉर्थ जोन तीरंदाजी का आयोजन शुक्रवार को डीपीएस आजाद नगर स्कूल में किया गया। जिसमें पं. दीनदयाल स्कूल ने बालक वर्ग तथा डीपीएस आजाद नगर ने बालिका वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की।

#Kanpur:

प्रतियोगिता में 22 स्कूल के करीब 290 खिलाड़ियों के बीच डीपीएस आजाद नगर की बालिका टीम और पंडित दीनदयाल की बालक वर्ग टीम ओवर आल विजेता बनी। दूसरे स्थान पर बालक वर्ग में जीडी गोयनका और बालिका वर्ग में एमआर जयपुरिया के खिलाड़ी रहे। प्रतियोगिता में शिवम, प्रतीक, शिवाय, पीयूष पांडेय, सुधांशु, हार्दिक, हर्ष, बलजोत, अथर्व, अभिषेक, पार्थ, कविश, जय शुक्ला, यश, आर्यन, नीतीश, वंश और कृष्णा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

#Kanpur:

प्रतियोगिता के समापन पर डीपीएस आजाद नगर स्कूल के संस्थापक आलोक मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष, राजेंद्र यादव, वैभव गौर, अभिषेक कुमार, दिनेश कुशवाहा, बबीता यादव, रिंकू सोनकर, साहिल गुप्ता, मुस्कान आर्या, वैभव साहू, राहुल कुमार, अमन कुमार, संजय पाल, राहुल गुप्ता, मनोज रावत, विकास सैनी, वीरेंद्र कुमार, अविरल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *