Monday, March 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 172 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Kanpur : जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 172 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Kanpur। जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ को लेकर जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 172 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार और कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी और पहली बार नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी दी जाएगी। जनपद में जनगणना कार्य के लिए करीब 13 हजार से अधिक कार्मिकों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 172 फील्ड ट्रेनरों को पांच बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लखनऊ से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा उन्हें जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग, डाटा संकलन की प्रक्रिया तथा सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, पेयजल, विद्युत, शौचालय और अन्य सुविधाओं से जुड़े कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।इस मौके पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...