Kanpur । केसीए की सीनियर केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में गुरुवार को पहले मैच में कैंट लॉयस क्लब ने वाईएमसीसी को सात विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने बीसीए को 31 रन से मात दी।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में वाईएमसीसी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। टीम से अफसर खान ने 77 व तुषार पाल ने 78 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में देवांश ने चार व मृत्युंजय सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में कैंट ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में प्रांजुल तिवारी ने 91 रन व शिशिर ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली व मानिक ने 48 रन का योगदान दिया, तो
गेंदबाजी में वीर, तनवीर अहमद व तुषार पाल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रांजुल को चुना गया। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए।
टीम से हर्षित यादव ने शानदार 83 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व निखिल यादव ने नाबाद 46 रन व राहुल ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज सोनकर ने चार, अक्षत, रामरतन, जस आनंद व शिवांश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में बीसीए की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाए।
टीम से दिनेश वर्मा ने 48, फरदीन अंसारी ने 44 व बृजेश ने 35 रन की संघषपूर्ण पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में विशाल व आलोक ने दो-दो, हर्षित यादव, मनीष व निखिल ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हर्षित यादव को दिया गया।


