Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संडे क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबलों में मेटाडोर फोम एकादश ने पटेल प्रापर्टीज को पांच विकेट से मात दी। कलावती सुमिपरकिंग्स को 58 रन से हराया। तीसरे मेच में बीसीए लीजेंड्स ने नाईट स्क्रोचर्स को 11 रन से पराजित किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में मेटाडोर फोम एकादश ने 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांशु तिवारी ने 40, मिशन गुप्ता ने 29 और बृजेश शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में मो. जावेद ने चार विकेट झटके, जबकि विकास ने दो तथा शैलेंद्र शुक्ला, रवेंद्र और सुशील ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में पटेल
प्रॉपर्टीज की टीम ने 28.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सुशील राय ने 37, मो. जावेद ने 33,
आशीष बाजपेयी ने 22 और रविंद्र आनंद ने 27 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।
गेंदबाजी में अविरल और मिशन गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मो. जावेद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मंटोरा पब्लिक स्कूल मैदान
पर खेले गए दूसरे मुकाबले में डैम चाजर्स ने 30 ओवर में सात विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रमोद कुमार ने नाबाद 159 रन
की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि सौरभ गंगवार ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरमीत ने दो विकेट लिए, जबकि राहुल सिंह, प्रणव, शिवम, विशाल और अभिषेक
सिंह को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलावती सुपरकिंग्स की टीम 27 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अनुज ने 44, अभिषेक सिंह ने 31 और गुरमीत ने 22 रन बनाए। डैम चाजर्स की ओर से प्रमोद और अंकित ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रमोद कुमार पाटिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में बीसीए लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में
214 रन बनाए। टीम की ओर से गौरी ने 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि लविश श्रीवास्तव ने 37, विनीत रस्तोगी ने 34 और विशाल जैन ने 28 रन का
योगदान दिया।
गेंदबाजी में अनुराग पांडे ने तीन विकेट लिए, जबकि अखिलेश और मनीष ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट स्क्रोचर्स की टीम 30 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्पित तिवारी ने 47, अखिलेश ने 45 और अभय सिंह ने 40 रन बनाए। बीसीए लीजेंड्स की ओर से सत्येंद्र ने तीन विकेट लिए, जबकि सौरभ और गुरविंदर ने दो-दो विकेट हासिल किए। गुरविंदर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


