Tuesday, March 17, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर में पावरलिफ्टिंग ट्रायल: टीम चयन 22-23 मार्च

Kanpur : कानपुर में पावरलिफ्टिंग ट्रायल: टीम चयन 22-23 मार्च

Kanpur। आगरा में 3 से 5 अप्रैल तक क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियन​शिप और अमलापुरम में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन​शिप होगी। दोनों ही चैंपियन​शिप के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह चयन ट्रायल 22 और 23 मार्च को स्वरूपनगर ​स्थित बाल निकुंज भवन में होगा।

प्रतियोगिता में क्लासिक पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट स्पर्धाएं भी कराई जाएंगी, इसके आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा। आयोजकों ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सचिव संदीप निगम से मोबाइल नंबर 9956222622 पर संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...