Kanpur ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सीएसए स्थित हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर स्थित हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त के द्वारा *हेलीपैड परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट, सुरक्षा घेरा* तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।कार्यक्रम स्थल पर रहेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा कार्यक्रम स्थल पर *त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते* की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टाफ ऑफिसर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


