Kanpur। शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल बाजार पुलिस ने जुए की एक चलती महफिल पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार 21 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनारायण टंडन सेतु के नीचे फुटपाथ पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमंग साहू निवासी फेथफुलगंज, संतोष चौहान निवासी कुम्हार मंडी और बब्लू निवासी लाल डिग्गी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 2580 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद की, जबकि जामा तलाशी के दौरान 1180 रुपये अतिरिक्त भी मिले।
इस संबंध में थाना रेल बाजार में मु०अ०सं० 56/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामजी पांडेय, अभिषेक, आशीष कुमार, कांस्टेबल धीरज कुमार और रविंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।


