Kanpur। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस व द्वितीय इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दूसरे दिन रविवार को भी कड़े मुकाबले हुए।नवाबगंज स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

दूसरे दिन के परिणाम::पुरुष वर्ग में शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पाण्डेय, ऋषभ जायसवाल, प्रत्यूष राठौर, मनीष, आशीष कुमार, विराट बाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि अंशु, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा राव, रविंद्र सिंह चौहान, उद्देश्य सोनकर और मयंक गुप्ता ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं उत्कर्ष सोनकर, अल्तमश आलम, आर्यन, क्षितिज वर्मा, प्रखर गुप्ता, अंश रावत, हिमांशु प्रजापति और विनायक पाण्डेय कांस्य पदक अपने नाम किए।
महिला वर्ग में ओजल वाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल और आभा शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया स्वर्ण पदक जीते।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, अचिंत्य अग्रवाल, मयंक गुप्ता, शशांक शुक्ला, राहुल तिवारी, डॉ. चम्पा रमानी, तपस्या गौतम, सोनम व अनमोल पाण्डेय समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।


