Kanpur। राष्ट्रीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 23 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ। इसमें शहर की मास्टर खिलाड़ी निधि कनोडिया,आरबी मिश्रा और विजय कुमार दीक्षित ने पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों के बीच सिविल लाइंस की निधि ने वुमंस सिंगल और डबल में रजत पदक जीता, तो मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 70 वर्ष के आरबी मिश्रा ने दो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
वहीं, 65 वर्षीय विजय कुमार दीक्षित में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के मास्टर वर्ग में शहर के खिलाड़ियों में पदक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।