Saturday, March 14, 2026
HomeखेलKanpur : मल्टीडे क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों का उमड़ा...

Kanpur : मल्टीडे क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों का उमड़ा सैलाब

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी की ओर से शनिवार को मल्टीडे क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल के पहले दिन किदवईनगर ​​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

#kanpur

ट्रायल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। लंबे प्रारूप की इस प्रतियोगिता के प्रति खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि अभी तक इस तरह की मल्टीडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था। ट्रायल का दूसरा दिन रविवार 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा,।

जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। जो खिलाड़ी अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वह भी सीधे राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर फार्म भरने के बाद ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी रविवार को राष्ट्रीय मैदान पहुंचकर उनसे संपर्क कर ट्रायल दे सकते हैं। ट्रायल के दौरान कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता राकेश तिवारी और विकास यादव ने नेट्स पर ​खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान चयनकर्ता ने कुछ ​खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स भी दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...