Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाडियों ने विभिन्न तकनीकों का किया...

Kanpur : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाडियों ने विभिन्न तकनीकों का किया प्रदर्शन

Kanpur। कानपुर ताईक्वांडो वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को किदवईनगर​​स्थित साईंधाम पार्क में ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें 250 से अ​धिक ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

मुख्य अतिथि जेबी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह,पार्क के सीनियर सरंक्षक डी के बाजपेयी व धर्मेन्द्र सिंह ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता प्रारंभ करवायी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब बच्चों को समर्थन देकर उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना है।

 

कार्यक्रम में बच्चों ने ताईक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। जिसमें लायन एकेडमी के बच्चों ने डेमन्स्ट्रेशन दिया, उनकी ऊर्जा और उत्साह देखने लायक था। इस दौरान बच्चे को नेशनल गोल्ड मेडल लाने पर ११००० की धनराशि पुरुषकार में दी जाने की घोषणा की।

इस मौके पर प्रेसिडेंट नीरज सिंह, सेकेटरी मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, वॉइस प्रेसिडेंट गोपी नाथ शाहू, शैलेंद्र खरे, चन्द्रमोहन, दिव्या, कुलदीप, विकास आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...