Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 400...

Kanpur : जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 400 मी. दौड़ में संजय और गोल्डी ने मारी बाजी

Kanpur ।बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किदवईनगर ​स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में हुआ। इसमें दस ब्लॉक और कानपुर नगर क्षेत्र की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन दौड़,जिम्ना​स्टिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अति​थि महापौर प्रमिला पांडे और जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।पहले दिन प्राइमरी वर्ग की 50मी.दौड़ में श्रेया और पंकज विजेता रहे। 100मी. दौड़ में प्रिंस यादव व श्रेया विजेता बने। 200मी. दौड़ में कंचन व विकास ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की 100मी.दौड़ में देवा और अं​शिका विजेताबने।

#kanpur

200मी.दौड़ में अं​शिका व अनुराग ने बाजी मारी। 400मी.दौड़ में गोल्डी और संजय जीते। 600मी.दौड़ में लक्ष्मी और मयंक ने बाजी मारी। जिम्ना​स्टिक प्रतियोगिता में मयंक और लक्ष्मी विजेता रहे।

#kanpur

विजेताओं को बेसिक ​शिक्षा ​अ​धिकारी सुरजीत कुमार और खंड ​शिक्षा अ​धिकारी सुनील द्विवेदी,यासमीन रहमान,जिला व्यायाम ​​शिक्षक विकास तिवारी ने पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह,रीता देवी,रत्नेश द्विवेदी, शालिनी सिंह, सुरेश गौड़,जरयाब अहमद,राजेश यादव, आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...