Saturday, March 14, 2026
HomeखेलKanpur : जूनियर कुश्ती में पियूष, आरुष और सुमित बने चैंपियन

Kanpur : जूनियर कुश्ती में पियूष, आरुष और सुमित बने चैंपियन

Kanpur।  खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को लाल्हेपुर ​स्थित राजनारायण खेल एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 100 बालक-बालिकाओं ने भाग
लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रिटायर्ड सेना अधिकारी पीके सिंह, एचएफओ संतोष मिश्रा, कैप्टन विपिन यादव और सूबेदार मेजर अमित ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता का संचालन व तकनीकी देखरेख ग्रीनपार्क के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच रामसजन
यादव ने संभाली। समापन अवसर पर अनित किशोर, नीतू सिंह और एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप ने
विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बालक वर्ग के परिणाम::57 किग्रा वर्ग में पियूष (एकेडमी) प्रथम, राजवीर (एकेडमी) द्वितीय और मनीष व शिवा(लाल्हेपुर) संयुक्त तृतीय रहे। 61 किग्रा में आरुष (लाल्हेपुर) विजेता और पुनीत (लाल्हेपुर)
उपविजेता बने, जबकि अंश (रायपुरवां) व दिग्विजय (एकेडमी) तीसरे स्थान पर रहे।

65 किग्रा में सुमित (रायपुरवां) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चंदविजय (एकेडमी) दूसरे
स्थान पर रहे।70 किग्रा वर्ग में सत्यम (बिनोर) ने स्वर्ण पदक जीता और साहिल (उदयपुर) उपविजेता रहे।
74 किग्रा में शिवचंद (एकेडमी) प्रथम और कृष्णा मिश्रा (रायपुरवां) द्वितीय रहे। 79 किग्रा में प्रदीप (उदयपुर) ने बाजी मारी। 86 किग्रा में आकाश (एकेडमी), 92 किग्रा में दिलशाद (एकेडमी), 97 किग्रा में कृष्णदेव (एकेडमी) और 125 किग्रा वर्ग में अकुल (एकेडमी)
ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बालिका वर्ग के परिणाम:::50 किग्रा वर्ग में सान्दा (लाल्हेपुर) प्रथम और मिष्टी (लाल्हेपुर) द्वितीय रहीं। 53
किग्रा में भैंसी (लाल्हेपुर) विजेता बनीं। 55 किग्रा में रोशनी (एकेडमी) ने पहला स्थान प्राप्त किया। 57 किग्रा वर्ग में शालू (एकेडमी) ने स्वर्ण पदक जीता। 59 किग्रा में
मोनिका (एकेडमी), 62 किग्रा में आनंदी (एकेडमी), 65 किग्रा में रचना (एकेडमी), 68 किग्रा में किरन (एकेडमी), 72 किग्रा में आरुषी (एकेडमी) और 76 किग्रा वर्ग में अनीता(एकेडमी) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...