Saturday, April 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : पेंशनर्स संगठन ने बढ़ाया मेधावी छात्रों का हौसला

Kanpur : पेंशनर्स संगठन ने बढ़ाया मेधावी छात्रों का हौसला

Kanpur । आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स, कानपुर की ओर से शनिवार को जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 28 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल ₹1.65 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
#kanpur
मुख्य अतिथि रतन कुमार श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और सहयोग की होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि संगठन हर वर्ष मेधावी व जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को भी शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बी.बी.एल. श्रीवास्तव, चंद्रा निगम, डॉ. अंगद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के पदाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, पी.पी. दीक्षित, आर.एन. श्रीवास्तव, सतीश प्रकाश और आर.एन. विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह व अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!